पति संग एयरपोर्ट पर अनुष्का की स्टाइलिश एंट्री, विराट के चेहरे पर साफ दिखीं टेस्ट सीरीज जीतने की खुशी

9/9/2019 2:50:34 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इन दिनों फिल्मों से दूर हैं। अनुष्का फिल्मों से दूर पति विराट के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। बीते कई दिनों से ये कपल इंडिया से बाहर था। दरअसल,  टीम इंडिया वेस्टइंडीज के दौरे पर थी। जहां उन्होंने अपनी टीम के खिलाफ टी 20, 50 ओवर और टेस्ट मैच खेले थे।

वेस्टइंडीज के खिलाफ हालिया टेस्ट सीरीज जीतने के बाद कप्तान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा आज दोपहर मुंबई लौट आए। इस कपल को मुंबई के एयरपोर्ट पर देखा गया। इस दौरान अनुष्का व्हाइट टी-शर्ट और ब्लू पैंट में स्टाइलिश दिख रही हैं।

इसके साथ उन्होंने ब्लू ब्लेजर कैरी किया था। मिनिमल मेकअप, पोनी और शेड्स उनके लुक को चार-चांद लगा रहे हैं। इसके साथ उन्होंने व्हाइट स्नीकर्स कैरी किए थे। वहीं विराट की बात करें तो वह व्हाइट टी-शर्ट और स्वेटपैंट में कूल दिख रहे है।

विराट ने जैकेट के लुक कंप्लीट किया है। तस्वीरों में कपल बेहद खुश दिख रहा हैं। कपल की ये लेटेस्ट तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो अनुष्का के पास कोई नया प्रोजेक्ट नहीं है। लेकिन ऐसी खबरें हैं कि अनुष्का शर्मा इन दिनों अपने प्रोडक्शन हाउस पर ज्यादा ध्यान दे रही हैं। खबर है कि प्रोडक्शन हाउस नेटफ्लिक्स के लिए एक सीरीज प्रोड्यूस कर रहा हैं।

अनुष्का शर्मा को आखिरी बार फिल्म 'जीरो' देखा गया था। इस फिल्म में उनके साथ शाहरुख खान और कैटरीना कैफ थे। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाई थी। 

 

Smita Sharma