Virushka Are Back: पति और बेटी संग दुबई से लौंटी अनुष्का शर्मा,वामिका को सीने से लगाई दिखीं Mrs kohli

11/14/2021 8:57:39 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली बीते कई दिनों से बेटी वामिका संग दुबई में थे। विराट वहां टी 20 वर्ल्ड कप मैच खेलने गए थे। भारतीय टीम के सेमीफाइनल में नहीं पहुंचने के बाद विराट मुंबई लौट आए। शनिवार शाम इस कपल को बेटी वामिका के साथ मुंबई के कलिना हवाई अड्डे पर स्पॉट किया गया। दुबई से मुंबई आने के लिए अनुष्का और विराट दोनों ने कैजुअल कपड़े पहने थे।

अनुष्का ने व्हाइट टीशर्ट और ब्लू ट्राउजर में कूल दिखीं। वहीं विराट भी व्हाइट टीशर्ट और बाॅक्सर में नजर आए।

उन्होंने ब्लैक कलर का फेस मास्क लगा रखा था। इस दौरान अनुष्का ने अपनी लाडली को सीने से लगा रखा था।

हमेशा की तरह इस बार भी अनुष्का हद सावधानी से बेटी वामिका का चेहरा पैपराजी से बचाते दिखी।

एयरपोर्ट के गेट से बाहर निकलने के बाद विराट तेजी से अपनी कार की ओर बढ़े, जबकि अनुष्का वामिका के साथ बैठ गईं। विरुष्का की बेटी संग ये तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं। 

मुंबई पहुंचने से कुछ घंटे पहले अनुष्का ने विराट के साथ कॉफी डेट की एक झलक शेयर की। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में 'हम स्वादिष्ट हैं' लिखा था।  अनुष्का ने 2017 में इटली में विराट कोहली संग शादी रचाई थी। साल 2021 जनवरी में कपल एक प्यारी सी बेटी का पेरेंट्स बना। बेटी पैदा होने के बाद विराट और अनुष्का ने पैपराजी से वामिका की तस्वीर नहीं खींचने का आग्रह किया था। 

Content Writer

Smita Sharma