Happy Family: बेटी वामिका के साथ विरुष्का की ब्रेकफास्ट डेट, 10 महीने की लाडली संग बिताए प्यार भरे पलों को यूं कैद करता दिखा कपल

10/20/2021 12:38:53 PM

मुंबई: बी-टाउन के फेमस कपल अनुष्का शर्मा और विराट कोहली इन दिनों पेरेंट्स पीरियड को खूब एंजाॅय कर रही हैं। वैसे तो विरुष्का ने अभी तक अपनी लाडली का चेहरा नहीं दिखाया है लेकिन अक्सर उन्हें बेटी वामिका के साथ स्पाॅट किया जाता।

PunjabKesari

इतना ही नहीं कपल आए दिन फैंस के साथ बेटी संग बिताए पलों की तस्वीरें शेयर करता रहता है। विराट-अनुष्का इन समय दुबई में हैं। विराट यहां आईपीएल के लिए आए थे।

PunjabKesari

वहीं अब आईपीएल खत्म होने के बाद वह फैमिली संग खूब समय बिता रहे हैं। हाल ही में विराट ने बेटी वामिका औऱ पत्नी अनुष्का संग एक तस्वीर शेयर की। तस्वीर में कपल 10 महीने की बेटी संग ब्रेकफास्ट एंजाॅय कर रहा है। 

PunjabKesari

तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि जहां कपल कैमरे की तरफ देख मुस्कुरा रहा है। वहीं वामिका की पीठ कैमरे की तरफ है। दो चोटियां और पिंक आउटफिट पहने वामिका बेबी चेयर पर बैठी दिख रही हैं। फैंस कोहली फैमिली की इस तस्वीर पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। तस्वीर को शेयर कर विराट ने हार्ट इमोजी बनाई है। 

PunjabKesari

इससे पहले अनुष्का ने वामिका की एक तस्वीर शेयर की थी। वामिका अपने चारों ओर बहुत सारी कलरफुल गेंदों से भरी प्लेपेन में खेल रही है, जिसे देखकर पापा विराट देखकर मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं दुर्गा अष्टमी पर भी अनुष्का ने वामिका संग प्यारी सी तस्वीर शेयर की थी। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli)


 

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने 11 जनवरी, 2021 को बेटी वामिका का स्वागत किया था।  वर्कफ्रंट की बात करें तो अनुष्का ने अप्रैल में शूटिंग का काम फिर से शुरू कर दिया है। एक्ट्रेस की दो फिल्में पाइपलाइन में हैं। वह नवदीप सिंह निर्देशित कानेडा और क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की बायोपिक में दिखाई देंगी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma)

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News