विराट-अनुष्का के घर जल्द गूंजेगी किलकारी, ब्लैक पोलका ड्रेस में एक्ट्रेस ने फ्लाॅन्ट किया बेबी बंप

8/27/2020 11:34:35 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली के घर जल्द ही किलकारियां गुंजने वाली हैं। अनुष्का ने हाल ही में पति विराट संग तस्वीर शेयर कर इस बात की जानकारी दी। सामने आई तस्वीर में अनुष्का ब्लैक कलर की पोलका ड्रेस में अपना बेबी बंप फ्लाॅन्ट करती दिख रही हैं। वहीं विराट उनके पीछे खड़े दिख रहे हैं। इस तस्वीर के साथ अनुष्का ने कैप्शन में लिखा-और फिर, हम तीन हो जाएंगे। जनवरी 2021 में आ रहा है।

PunjabKesari

बता दें कि लंबे समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने साल 2017 में  इटली में शादी रचाई थी।  पिछले कुछ महीनों से कोहली और अनुष्‍का के बारें में लगातार अटकलें लगाई जा रही थीं। वहीं अब विरुष्का ने इन सब अटकलों पर विराम लगाकर फैंस को खुशखबरी दी है। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News