Happy Mood:पति विराट संग मुंबई लौटीं अनुष्का, एयरपोर्ट पर 'मिस्टर एंड मिसेज' कोहली का दिखा कूल लुक

8/2/2022 11:04:47 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और उनके क्रिकेटर पति, विराट कोहली टिनसेलटाउन में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले कपल्स में से एक हैं। लवबर्ड्स बीते कई दिनों से बेटी वामिका कोहली के साथ लंदन में वेकेशन एंजाॅय कर रहा था। इस दौरान की तस्वीरें अनुष्का ने इंस्टा पर शेयर की थीं।

वहीं अब 'मिस्टर एंड मिसेज कोहली' बेबी वामिका संग मुंबई लौट आए हैं। कपल को हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पाॅट किया गया। इस दौरान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

लुक की बात करें तो विराट ब्लैक  टी-शर्ट बेज शॉर्ट्स और ब्राउन शर्ट में कूल दिखे। उन्होंने अपने इस लुक को व्हाइट स्नीकर्स से कंप्लीट किया था।

वहीं अनुष्का ग्रे ओवरसाइज़्ड टी-शर्ट,मॉम जींस में स्टाइलिश दिखीं। अनुष्का ने  व्हाइट स्नीकर्स, कैप से लुक को पूरा किया।

नो मेकअप लुक में भी अनुष्का बेहद खूबसूरत लग रही हैं। एयरपोर्ट पर कपल ने जमकर पोज दिए। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

काम की बात करें तो काफी लंबे समय से सिल्वर स्क्रीन से दूर अनुष्का 'चकदा एक्सप्रेस' से कम बैक कर रही हैं। 'चकदा एक्सप्रेस' भारतीय महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की बायोपिक है। 

 

Content Writer

Smita Sharma