2 महीने की हुई विराट-अनुष्का की लाडली, कपल ने यूं मनाया जश्न

3/12/2021 9:27:32 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इन दिनों मदरहुड लाइफ को खूबस एंजाॅय कर रही हैं। अनुष्का 11 जनवरी को बेटी की मां बनी। एक्ट्रेस ने अपनी बेटी का नाम  वामिका रखा है। 11 मार्च को  अनुष्का और विराट की लाडली पूरे 2 महीने की हो गई है।

PunjabKesari

ऐसे में कपल ने इस दिन को खास अंदाज में सेलिब्रेट किया।इस की एक झलक अनुष्का ने सोशल मीडिया पर भी शेयर की। एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक केक की फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- हमें दो महीने पूरे करने की शुभकामनाएं।

PunjabKesari

 

इस केक को बहुत अच्छे से डेकोरेट किया गया था। इस पर एक इंद्रधनुष बना है। वहीं विराट ने इस खास दिन पर एक तस्वीर शेयर की। हालांकि इस तस्वीर में सिर्फ अनुष्का और विराट ही नजर आ रहा है।

PunjabKesari

तस्वीर में विराट अनुष्का को बाहों में लिए उनके माथे को चूम रहे हैं।इस दौरान दोनों काफी खुश नजर आ रहे हैं। इससे पहले वुम्नस डे पर विराट ने अनुष्का और वामिका की बेदह ही प्यारी तस्वीर फैंस के साथ शेयर की थी। इस तस्वीर में अनुष्का वामिका को बाहों में लिए प्यार से निहार रही हैं। 

PunjabKesari

 

बता दें कि  वामिका जन्म के बाद ही चर्चा में हैं।  सोशल मीडिया पर भी वामिका से जुड़ी खबरें आग की तरह फैलती हैं। फैंस वामिका की पूरी झलक देखने के लिए काफी बेताब हैं।  विराट-अनुष्का के फैंस और उनके चाहने वालों ने उन्हें कई गिफ्ट बेजे है। ऐसे में कई बॉलीवुड स्टार्स में भी अनुष्का की बेटी वामिका को कई महंगे-महंगे गिफ्ट दिए और जमकर प्यार लुटाया है। आपको बता दें, ‘वामिका’ जन्म लेते ही देश के सबसे अमीर स्टार किड्स की लिस्ट में शामिल हो गई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक वामिका 1250 करोड़ की सम्पत्ति की मालकिन बन गई हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News