ओणम सेलिब्रेट करने इंग्लैंड के फेमस साउथ इंडियन रेस्टोरेंट पहुंचे विराट-अनुष्का ,वायरल हो रही हैं तस्वीरें

8/24/2021 2:50:17 PM

मुंबई: एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली बी-टाउन के ऐसे कपल हैं जिनती  तस्वीरें उनके प्यार और खुशी को जाहिर करती हैं। विरुष्का आए दिन अपनी क्यूट तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। वहीं जब भी इस कपल को पब्लिक प्लेस पर स्पाॅट किया जाता है तो उनकी तस्वीरें भी इंटनेट पर तेजी से वायरल हो जाती हैं। इन दिनों ये कपल बेटी वामिका से साथ इंग्लैंड में हैं। जहां विराट अपने मैच के सिलसिले में हैं।

वहीं अनुष्का और वामिका के साथ लंदन में मस्ती कर रही हैं। हाल ही में लॉर्ड्स टेस्‍ट में भारत की धमाकेदार जीत के बाद भारतीय कप्‍तान विराट कोहली इन दिनों क्रिकेट से ब्रेक पर हैं। यही वजह है कि वो इन दिनों पत्‍नी अनुष्‍का शर्मा  के साथ लंदन  में क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं।

हाल ही में अनुष्‍का और विराट को लंदन के एक रेस्टोरेंट में स्पॉट किया गया हैं जिसकी तस्वीरें सोशल मिडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। वायरल तस्वीर में अनुष्‍का और विराट इंग्लैंड के फेमस साउथ इंडियन रेस्टोरेंट 'थरवाडु' में ओणम का त्योहार सेलिब्रेट किया।

इस दौरान अनुष्का और विराट ने रेस्टोरेंट के कर्मचारियों और अन्य मेहमानों के साथ तस्वीरें भी क्लिक करवाई हैं। सामने आई तस्वीर में अनुष्का व्हाइट कलर के मैक्सी ड्रेस में  स्टाइलिश लग रही हैं। वहीं विराट ब्लैक टीशर्ट में काफी हैंडसम दिखाई दिए। इसके साथ ही दोनों ने करोना प्रोटोकॉल का ध्यान रखते हुए अपने फेस पर मास्क भी लगाया हुआ था। 

View this post on Instagram

A post shared by King__Kohli❤👑 (@kohli_lover1)

 

विराट ने इस रेस्टोरेंट के लिए बेहद ही खास फीडबैक भी दिया है। रिव्यु के तौर पर विराट ने लिखा है-हम यहां हमेशा खाना पसंद करते हैं। यहां के स्टाफ अद्भुत है और हमें हमेशा प्यार और देखभाल के साथ भोजन परोसते है। आप लोगों को शुभकामनाएं। प्यार, विराट और अनुष्का इससे पहले फूडी अनुष्का पति विराट संग लंदन के नामी रेस्तरॉ  'टेंड्रिल किचन'में भी स्पॉट हुईं थी।  इस दौरान ईशांत शर्मा, मयंक अग्रवाल भी उनके साथ शामिल थे। 

Content Writer

Smita Sharma