6 Month Celebration: पार्क में पापा विराट की गोद में मस्ती करती दिखी 6 महीने की वामिका, ''विरुष्का'' की लाडली पर खूब प्यार बरसा रहे हैं फैंस

7/12/2021 8:14:06 AM

मुंबई:इंडस्ट्री का फेमस कपल अनुष्का शर्मा और विराट कोहली इन दिनों अपने पेरेंट्स पीरियड को खूब एंजाॅय कर रही हैं। विराट और  अनुष्का अक्सर बेटी वामिका के साथ स्पॉट किए जाते हैं। अब हाल ही में इस कपल की बेटी वामिका संग कुछ तस्वीरें इंटरनेट पर छाईं हुईं हैं। दरअसल, 11 जुलाई को वामिका 6 महीने की हुईं हैं। ऐसे में इस दिन को कपल ने खास अंदाज में सेलिब्रेट किया जिसकी तस्वीरें अनुष्का ने इंस्टा पर शेयर की हैं।  तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि कपल पार्क में पिकनिक के दौरान वामिका का बर्थडे को मना रहा है।

पहली तस्वीर में अनुष्का शर्मा मैट पर लेटी हुई हैं और वामिका उनके ऊपर है। एक्ट्रेस ने नीली जींस के साथ एक गुलाबी शर्ट पहनी है, अपनी बेटी को बादलों में कुछ दिखा रही हैं। 

दूसरी तस्वीर में विराट कोहली अपनी बेटी को गोद में उठाए हुए हैं। ये पहली बार है जब विराट की वामिका को बाहों में लिए कोई तस्वीर सामने आई है। वह उन्हें हग कर रहे हैं और उनकी प्रिंसेस पिंक बूट्स के साथ पिंक और पीच स्ट्राइप्ड फ्रॉक पहने नजर आ रही हैं। वहीं विराट व्हाइट टी-शर्ट और ट्राउजर पैंट में नजर आ रहे हैं।

 

तीसरी तस्वीर में कपल का एक-एक पैर और वामिका के दोनों पैर दिख रहे हैं। चौथी तस्वीर में केक नजर आ रहा है।

इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा-'उसकी एक हंसी हमारी पूरी दुनिया बदल सकती है, मुझे उम्मीद है कि हम दोनों उस प्यार पर खरे उतर सकते हैं, जितने प्यार से तुम हमें देखती हो, नन्ही परी। हम तीनों को 6 महीने मुबारक।' ये सभी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं। फैंस इन तस्वीरों पर खूब प्यार बरसा रहे हैं। 

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने 11 जनवरी, 2021 को बेटी वामिका का स्वागत किया था। वर्कफ्रंट की बात करें तो अनुष्का ने अप्रैल में शूटिंग का काम फिर से शुरू कर दिया है। एक्ट्रेस की दो फिल्में पाइपलाइन में हैं। वह नवदीप सिंह निर्देशित कानेडा और क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की बायोपिक में दिखाई देंगी।

 

Content Writer

Smita Sharma