दुबई में RCB की टीम संग ''विरुष्का'' ने की बेबी अनाउंसमेंट की पार्टी, बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आईं अनुष्का

8/29/2020 3:51:26 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली ने हाल ही में अनाउंस किया कि दोनों जल्द ही पैरेंट्स बनने वाले हैं। कपल ने इंस्टा पर एक पोस्ट शेयर कर फैंस संग ये खुशखबरी शेयर की। अनुष्का ने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए लिखा- 'और फिर, हम तीन थे! जनवरी 2021 में आ रहा है।'  

PunjabKesari

इसी बीच सोशल मीडिया पर अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की कुछ तस्वीरें और वीडियोज वायरल हो रही हैं जिनमें यह कपल दुबई में जश्न मनाते दिख रहे हैं। इस दौरान युजवेंद्र भी विरुष्का के साथ पोज देते नजर आए। तस्वीरों में अनुष्का पोल्का डॉट ड्रेस में  बेबी बंप फ्लाॅन्ट करती दिख रही हैं। 

PunjabKesari
इसके साथ ही अनुष्का के चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो भी साफ नजर आ रहा है। दुबई में हुई इस पार्टी में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली आरसीबी टीम के साथ मस्ती करते नजर आए। कपल की ये तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। 

PunjabKesari

बता दें कि अनुष्का और विराट 11 दिसंबर 2017 को इटली में शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों बॉलीवुड की क्यूट जोड़ी में से एक है। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी पसंद की जाती है। 

PunjabKesari

प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वह वेब सीरीज को प्रोड्यूस कर रही हैं। कुछ दिनों पहले उनकी फिल्म ‘बुलबुल’ रिलीज हुई थी जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया। वहीं, अनुष्का ने क्लीन स्लेट प्रोडक्शन हाउस के तहत वेब सीरीज ‘पाताल लोक’ भी प्रोड्यूस की थी।  

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News