#InThisTogether: 2 करोड़ दान करने के बाद 24 घंटों में अनुष्का विराट ने जुटाए 3.6 करोड़ रुपए,कपल ने लोगों का जताया आभार

5/9/2021 9:54:29 AM

मुंबई: साल 2020 में आए डेडली वायरस कोरोना ने अब तक करोंड़ों लोगों की जान ली। इस वायरस ने जान लेने के साथ-साथ आर्थिक रूप से भी काफी नुकसान पहुंचाया। कई लोग बेरोजगार हो गए। ऐसे में इस महामारी के दौर में बी-टाउन के कई स्टार्स मदद के लिए आगे आए। वहीं अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने भी मदद का हाथ बढ़ाया। इसके इसके लिए उन्होंने एक कैंपेन की शुरुआत की थी जिसकी मदद से वे कोरोना मरीजों तक हर संभव मदद पहुंचाएंगे।

PunjabKesari

इस कैंपन का नाम #InThisTogether है। इतना ही नहीं विरुष्का ने #InThisTogether कैंपेन में 2 करोड़ रुपए दान करते हुए 7 करोड़ रुपए जुटाने का लक्ष्य रखा था। वहीं कैंपेन की शुरुआत करने के महज 24 घंटे के अंदर अनुष्का और विराट ने 3.6 करोड़ का फंड जमा कर लिया है। इस बात की जानकारी खुद अनुष्का ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी। इसके साथ ही उन्होंने लोगों का अभार भी जताया।

PunjabKesari

 

अनुष्का ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है- 'आप सभी की आभारी हूं जिन्होंने अब तक डोनेट किया है। आपके योगदान के लिए शुक्रिया। हमने आधा रास्ता तय कर लिया है, बढ़ते चलें ।'

View this post on Instagram

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma)

 

 


बता दें अनुष्का और विराट ने  '#InThisTogether' फंड रेजर कैंपेन की शुरुआत एक दिन पहले की थी। उन्होंने वीड‍ियो शेयर कर लोगों से इस मुश्क‍िल घड़ी में मदद के लिए आगे आने के लिए अपील की थी। वीडियो में  उन्होंने कहा- 'हमारा देश इस समय मुश्किल दौर से गुजर रहा है। हमारे देश को अभी हम सभी को एकजुट होने और अधिक से अधिक लोगों की जान बचाने की जरूरत है। मैं और अनुष्का पिछले एक साल से लोगों की पीड़ा देखकर आहत हैं। '


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News