Good News: अनुष्का-विराट के घर गूंजी किलकारी, घर आई नन्हीं परी

1/11/2021 4:32:47 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के घर खुशियों में दस्त दी हैं। अनुष्का ने हाल ही में नन्हीं परी को जन्म दिया।अनुष्का और विराट की बेटी का जन्म मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्प्ताल में आज दोपहर को हुआ। इस बात की जानकारी विराट ने ट्वीट पर दी।

उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा-'हम दोनों को यह बात बताते हुए खुशी हो रही है कि आज दोपहर हमारे यहां बेटी हुई है। हम आपके प्यार और मंगलकामनाओं के लिए दिल से आभारी है।अनुष्का और बेटी, दोनों बिल्कुल ठीक हैं।

 

यह हमारा सौभाग्य है कि हमें इस जिंदगी का यह चैप्टर अनुभव करने को मिला. हम जानते हैं कि आप यह जरूर समझेंगे कि इस समय हम सबको थोड़ी प्राइवेसी चाहिए होगी।' 

अनुष्का के मां बनने की खबर सुनते हैं ट्विटर पर फैन्स और उनके अपने उन्हें बधाइयां दे रहे हैं।  बता दें कि लॉकडाउन में अनुष्का और विराट ने अपने पैरंट बनने की खुशखबरी फैंस से शेयर की थी।
 

Smita Sharma