अनुष्का ने पति विराट और देवरों के साथ किया ट्रेन का सफर, देखें तस्वीरें

7/17/2018 4:25:52 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इन दिनों पति विराट के साथ इंग्लैंड में हैं। दरअसल, विराट वहां मैच खेलने गए हैं और अनुष्का उनके साथ समय बिताने के लिए वहां गई हैं। इंग्लैंड से दोनों की कभी डिनर करते हुए तो कभी घूमते हुए तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

 

 

हाल ही में क्रिकेटर केएल राहुल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ट्रेन की एक तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में उलके साथ विराट, अनुष्का और हार्दिक पांड्या नजर आ रहे हैं। इन चारों ने मिलकर ट्रेन में काफी मस्ती की। फैंस उनकी तस्वीर को काफी पसंद कर रहे हैं। 

 

 


अनुष्का की फिल्मों की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म 'जीरो' और 'सुई धागा' में नजर आएंगी। दोनों फिल्मों की शूटिंग उन्होंने हाल ही में पूरी की है। 

Punjab Kesari