अनुष्का शर्मा से लेकर मलाइका अरोड़ा ने करण जौहर को किया बर्थडे विश, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें

5/25/2021 5:56:44 PM

मुंबई. बॉलीवुड फिल्ममेकर करण जौहर आज अपना 49वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। करण को सोशल मीडिया पर ढेर सारी शुभकामनाएं मिल रही है। फैंस के साथ-साथ स्टार्स भी करण को बर्थडे विश कर रहे हैं। आइए जानते हैं किन-किन स्टार्स ने करण को बर्थडे विश किया है.....

करीना कपूर

करीना कपूर ने करण के साथ तस्वीर शेयर कर बर्थडे विश किया है। तस्वीर में करीना और करण एक-दूसरे को गले लगाते नजर आ रहे हैं। तस्वीर शेयर कर करीना ने लिखा-हैप्पी बर्थडे केजो, आई लव यू। 


अनुष्का शर्मा


एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने भी तस्वीर शेयर कर करण को बर्थडे विश किया है। अनुष्का ने तस्वीर शेयर कर लिखा- हैप्पी बर्थडे करण। तुम्हे प्यार और ख़ुशी हमेशा। 


काजोल


काजोल ने करण के साथ तस्वीर शेयर कर उसे बर्थडे विश किया है। तस्वीर में करण ने काजोल को गले लगाया हुआ है। तस्वीर शेयर कर काजोल ने लिखा- ये हम हैं और हमेशा ऐसे ही रहेंगे। आने वाला साल बहुत बढ़िया हो। ये उससे बेहतर होगा जो हम पीछे छोड़ कर आये हैं। 


मलाइका अरोड़ा


एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने भी करण के साथ तस्वीर शेयर कर बर्थडे विश किया है। एक्ट्रेस ने लिखा- हैप्पी बर्थडे माई डार्लिंग केजो। बहुत सारा प्यार।


नीतू कपूर


एक्ट्रेस नीतू कपूर ने भी तस्वीर शेयर कर करण को बर्थडे विश किया है। तस्वीर में ऋषि कपूर भी नजर आ है। तस्वीर शेयर कर नीतू ने लिखा- हैप्पी बर्थडे सबसे अच्छे और केयरिंग इंसान को। प्यार और आशीर्वाद। 


माधुरी दीक्षित


माधुरी दीक्षित ने भी करण के साथ तस्वीर शेयर कर जन्मदिन की बधाई दी है। तस्वीर शेयर माधुरी ने लिखा- मेरी तरफ से जन्मदिन के बेस्ट बधाई करण। बहुत सारा प्यार तुम्हें और बच्चों को। स्टे सेफ। 


तमन्ना भाटिया

एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने भी करण की तस्वीर शेयर कर बर्थडे विश किया है। तस्वीर शेयर कर तमन्ना ने लिखा- जन्मदिन मुबारक करण जौहर, तुम्हारे लिए एक अच्छे, हेल्थी और खुशी भरे साल क कामना। 
 

Content Writer

Parminder Kaur