अनुष्का शर्मा से लेकर आलिया भट्ट ने दी मौनी रॉय को शादी की बधाई, माधुरी दीक्षित ने कहा- ''प्यार और खुशी ऐसी दिखती है''

1/28/2022 5:28:21 PM

मुंबई. एक्ट्रेस मौनी रॉय ने 27 जनवरी 2022 को बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार संग सात फेरे ले लिए हैं। कपल ने पहले साउथ इंडियन और फिर बंगाली स्टाइल में शादी की। मौनी और सूरज की शादी की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। स्टार्स और फैंस दोनों को बधाईयां दे रहे हैं। अनुष्का शर्मा, आलिया भट्ट, माधुरी दीक्षित और नेहा धूपिया सहित कई स्टार्स ने बधाई दी है।


अनुष्का शर्मा


एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने इंस्टा स्टोरी में मौनी और सूरज की शादी की तस्वीर शेयर कर बधाई देते हुए लिखा- 'बधाई मौनी रॉय और सूरज नांबियार, दोस्ती और साथ के इस खूबसूरत बंधन को संजोएं! प्यार में जियो' इसके साथ अनुष्का ने एक हार्ट इमोजी भी बनाई है। 


आलिया भट्ट


एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने लिखा- 'बधाई हो मौनी! आप बहुत सुंदर और खुश लग रही हैं! आप दोनों को शादी की बहुत शुभकामनाएं।


माधुरी दीक्षित


एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित ने मौनी और सूरज की तस्वीरों का कोलाज शेयर किया है। इसके साथ एक्ट्रेस ने लिखा- 'प्यार और खुशी ऐसी दिखती है बहुत बधाई।'


नेहा धूपिया


एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने इंस्टा स्टोरी में मौनी और सूरज की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- 'बधाई हो @imouniroy @ nambiar13 शुभकामनाएं, शुभकामनाएं', दिल के इमोजी के साथ।

Content Writer

Parminder Kaur