वर्ल्डकप से बाहर होने पर अनुष्का शर्मा ने बढ़ाया भारतीय महिला क्रिकेट टीम का हौसला, बोलीं- हमारा सपोर्ट और विश्वास आप पर बना रहेगा

3/28/2022 11:14:08 AM

मुंबई. पुरुष क्रिकेट टीम की तरह लोग महिला क्रिकेट टीम को भी तवज्जों देने लगे हैं। अब लोग महिला क्रिकेट टीम के मैच देखना भी पसंद करते हैं। इन दिनों महिला क्रिकेट वर्ल्डकप चल रहा है। भारतीय क्रिकेट महिला टीम इसमें अच्छा खेल रही थी लेकिन साउथ अफ्रीका से हारने के बाद भारतीय टीम  वर्ल्डकप से बाहर हो गई है। भारतीय टीम की इस हार के बाद लोग काफी दुखी है। वहीं एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने पोस्ट शेयर कर टीम का हौसला बढ़ाया है।

PunjabKesari
अनुष्का ने इंस्टा स्टोरी में पोस्ट शेयर की है, जिसमें लिखा- 'हम जैसा चाहते थे वैसा रिजल्ट नहीं आया है। हमारा दिल टूटा जरूर है लेकिन आप सब ने आखिर तक जबरदस्त लड़ाई लड़ी। हमारा सपोर्ट और विश्वास आप पर बना रहेगा।' इसके साथ एक्ट्रेस ने भारत के झंडे और नीले रंग के हार्ट वाले इमोजी बनाई है। फैंस इस पोस्ट खूब पसंद कर रहे हैं।

PunjabKesari
काम की बात करें तो अनुष्का बहुत जल्द क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की बायोपिक में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म का नाम 'चकदा एक्सप्रेस' है। एक्ट्रेस इस फिल्म के लिए खूब मेहनत कर रही है। झूलन वह महिला खिलाड़ी हैं जिनके नाम सबसे ज़्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड दर्ज है। फैंस अनुष्का की इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Parminder Kaur


Recommended News

Related News