इंसानियतः शख्स ने अपने मुंह से सांस देकर बचाई बंदर की जान, वीडियो देख फूटफूट कर रोने लगीं अनुष्का शर्मा

12/14/2021 12:58:52 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा फिल्मों में अपनी एक्टिंग और लुक्स के अलावा जानवरों के प्रति प्यार के लिए भी जानी जाती हैं। कई दफा सोशल मीडिया पर उनका बेजुबानों के लिए प्यार देखने को मिला है। वहीं हाल ही में उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है जो काफी भावुक कर देने वाला है। हालांकि अनुष्का खुद भी ये सीन देखकर काफी इमोशनल हो गईं।

 

दरअसल इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमे एक शख्स घायल बंदर की जान बचाने के लिए पहले  उसकी छाती को तेज-तेज दबाता और फिर उसे अपने मुंह से सांस  देता दिखाई देता है।


इस वीडियो को अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर शेयर करते हुए रोने वाली इमोजी बनाई है। 


बता दें, अनुष्का शर्मा को आखिरी बार फिल्म अंग्रेजी मीडियम में देखा गया था। इसके बाद वह पाताल लोक और बुलबुल जैसी वेब सीरीज में नजर आईं। 


 

Content Writer

suman prajapati