लंदन की सड़कों पर बेटी वामिका संग घूमने निकली अनुष्का शर्मा, सोशल मीडिया पर छाई तस्वीरें

7/1/2021 5:23:45 PM

मुंबई. एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इन दिनों पति विराट कोहली और बेटी वामिका के साथ लंदन में है। अनुष्का को लंदन में बेटी वामिका के साथ स्पॉट किया गया है। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।


तस्वीरों में अनुष्का ब्राउन लॉन्ग कोट में नजर आ रही है। लाइट मेकअप और लो बन से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। इस लुक में अनुष्का स्टाइलिश लग रही है। वामिका स्टोलर आराम कर रही है। हालांकि वामिका का चेहरा नहीं दिख रहा है। फैंस इन तस्वीरों को खूब प्यार दे रहे हैं। 


बता दें बीते महीने अनुष्का पति विराट के साथ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए साउथैम्प्टन गईं थीं। अनुष्का ने इंस्टाग्राम पर इसकी कुछ तस्वीरें भी शेयर की थी। अनुष्का और विराट ने 11 जनवरी 2021 को बेटी वामिका का स्वागत किया था।

काम का बात करें तो अनुष्का ने काम शुरू कर दिया है। एक्ट्रेस कानेडा और क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की बायोपिक में दिखाई देंगी। 

Content Writer

Parminder Kaur