मां बनने के बाद पहली बार पति संग बांद्रा में स्पॉट हुईं अनुष्का शर्मा, एक्ट्रेस को लेकर दिखा विराट का केयरिंग अंदाज

1/21/2021 1:12:16 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली 11 जनवरी को पेरेंट्स बने थे। अनुष्का ने एक नन्ही परी को जन्म दिया है। हालांकि बेटी को लेकर उन्होंने अभी तक कोई भी पोस्ट फैंस के साथ शेयर नहीं की है। हाल ही मां बनने के बाद अनुष्का को पहली बार घर के बाहर स्पॉट किया गया। इस दौरान एक्ट्रेस अपने पति के साथ नजर आईं। कपल की ये तस्वीरें अब इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं।

PunjabKesari


बता दें, बेबी की डिलीवरी के बाद अनुष्का को फर्स्ट टाइम मीडिया के कैमरे में कैद किया गया है।

PunjabKesari

 

इस दौरान वो विराट के साथ बांद्रा में चेकअप के लिए मेडीकल में पहुंची हैं। हालांकि इन तस्वीरों में कहीं भी उनकी बेटी नजर नहीं आ रही। 

PunjabKesari


इस दौरान कपल का एक साथ कैजुअल लुक देखने को मिल रहा है। दोनों एक साथ बेहद प्यारा बॉन्ड बना रहे हैं। विराट अनुष्का के कंधे पर हाथ रखते हुए उनकी केयर करते नजर आ रहे हैं और दोनों मीडिया को हैलो-हाय करते भी दिखाई दे रहे हैं।

PunjabKesari

 

लुक की बात करें तो इस दौरान अनुष्का डेनिम आउटफिट में नजर आ रही हैं। व्हाइट शूज, चेहरे पर व्हाइट मास्क और ओपन हेयर्स उनके लुक को कमप्लीट कर रहे हैं। वहीं विराट कोहली भी ब्लैक आउटफिट में परफेक्ट दिखाई दे रहे हैं।

PunjabKesari

 

यहां अनुष्का शर्मा की नोट करने वाली बात ये है कि उन्हें बेटी को जन्म दिए को करीब 10 दिन ही हुए हैं लेकिन वो अब पहले की तरह ही फिट दिखाई दे रही हैं। प्रेग्नेंसी के दौरान भी एक्ट्रेस का ज्यादा वजन नहीं बढ़ा था।

 
 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

suman prajapati


Recommended News

Related News