कोरोना के बीच बेटी वामिका के साथ मुंबई लौटे ''विरुष्का'', लाडो को सीने से लगाए दिखीं अनुष्का

4/20/2021 11:05:32 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली को हाल ही में बेटी वामिका के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पाॅट किया गया। दरअसल, IPL के में चेन्नई में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के ख‍िलाफ अपनी जीत दर्ज करने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) की टीम मुंबई लौट गई हैं।

अनुष्का भी बेटी के साथ पति विराट का मैच देखने गई थी। ऐसे में पति विराट के साथ वह भी मुुंबई लौट आईं हैं।  इस दौरान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। तस्वीरों में बेटी वामिका को बेबी कैर‍ियर के जरिए अपने सीने से लगा रखा।

एक हाथ से अनुष्का ने बेटी को पकड़ा तो उनके दूसरे हाथ में एक छोटा सा क्लोथ बैग था। लुक की बात करें तो अनुष्का व्हाइट शर्ट और ब्लू डेनिम में दिख रही हैं। अनुष्का की इन तस्वीरों को देख अंदाजा लगाया जा सकता है कि एक्ट्रेस अपने बच्चे को लेकर कितना प्रोटेक्ट‍िव हैं। वहीं विराट की बात करें तो वह टीम की टी-शर्ट में फेस शील्ड और नेवी ब्लू मास्क लगाए दिखे।

वे बैगपैक और ट्रॉली लिए पत्नी और बेटी के साथ चलते नजर आए। विरुष्का की लाडली संग ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।


बता दें कि अनुष्का और विराट के घर  11 जनवरी को नन्हीं परी की किलकारी गूंजी हैं। वहीं मां बनने के कुछ ही महीनों बाद अनुष्का ने सेट पर वापसी कर ली है। फिलहाल अनुष्का शर्मा के प्रोडक्शन हाउस क्लीन स्लेट के तहत फिल्म 'Qala' का निर्माण किया जा रहा है। इस फिल्म के जर‍िए इरफान खान के बेटे बाब‍िल खान बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं। 

Content Writer

Smita Sharma