क्लनिक के बाहर स्पाॅट हुईं 8 महीने की प्रेग्नेंट अनुष्का शर्मा, ब्लैक मैक्सी ड्रेस में फ्लाॅन्ट किया बेबी बंप

12/25/2020 12:54:26 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इन दिनों अपने प्रेग्नेंसी पीरियड को एंजाॅय कर रही हैं।8 महीने की प्रेग्नेंट अनुष्का को अक्सर कई जगहों पर स्पाॅट किया जाता है। इस दौरान अनुष्का  का खूबसूरत अंदाज देखने को मिलता है।

बीती रात अनुष्का को क्लनिक के बाहर स्पाॅट किया गया। इस दौरान की तस्वीरें सोशल साइट पर वायरल हो रही हैं।

तस्वीरों में अनुष्का डेंटिस्ट से मिलकर बाहर निकलती दिख रही हैं। लुक की बात करें तो एक्ट्रेस ब्लैक कलर की मैक्सी ड्रेस में स्टाइलिश दिखीं।

इस ड्रेस के साथ अनुष्का ने व्हाइट कलर का मास्क लगाया था। प्रेगनेंसी के चलते उनका वजन भी काफी बढ़ गया है। तस्वीरों में उनके गाल फूले नजर आ रहे थे। 

अनुष्का और विराट जनवरी 2021 में अपने पहले बच्चे का वेलकम करेंगे। अनुष्का और विराट ने आईपीएल से पहले ही प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी।तभी से ही अनुष्का अपने प्रेग्नेंसी लुक को लेकर चर्चा में हैं। 
 

Smita Sharma