टेस्ट मैच में इंडिया की इग्लैंड के खिलाफ शानदार जीत पर खुशी से झूमी अनुष्का शर्मा, पति विराट कोहली और टीम को दी बधाई

8/17/2021 12:31:54 PM

मुंबई. एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा भले ही इन दिनों फिल्मी दुनिया से दूर है लेकिन किसी और वजह से चर्चा में बनी रहती है। अनुष्का पति विराट कोहली और बेटी वामिका के साथ इंग्लैंड में है। हाल में ही इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने शानदार जीत दर्ज की है। इसके बाद अनुष्का ने इंस्टा स्टोरी में पोस्ट शेयर कर टीम इंडिया और विराट कोहली को बधाई दी है। 


अनुष्का ने इंस्टा स्टोरी में मैच की जीत के कई पलों की तस्वीरों को शेयर की हैं। एक्ट्रेस ने भारतीय टीम की जीत पर खुशी मनाते विराट कोहली की तस्वीर भी शेयर की है और लिखा, 'क्या जीत है! क्या टीम है!' फैंस अनुष्का के इस पोस्ट्स को खूब पसंद कर रहे हैं और टीम इंडिया की जीत पर खुशी जाहिर कर रहे हैं। 


बता दें टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 272 रन का टार्गेट दिया था हालांकि 120 रन में ही उनकी पूरी टीम आउट हो गई। इंडिया ने इंग्लैंड को 151 रनों से हरा दिया। काम की बात करें तो अनुष्का को आखिरी बार शाहरुख खान के साथ फिल्म 'जीरो' में देखा गया था। ये फिल्म फ्लॉप हुई थी। इसके बाद से अनुष्का ने कोई फिल्म साइन नहीं की है।

Content Writer

Parminder Kaur