कुत्ते की जान बचाने की कोशिश करते शख्स को लोगों ने कहा पागल, भड़की अनुष्का शर्मा- ''पागल वो हैं जो इंसानियत नहीं समझते, आप तो तालियों के काबिल हैं''

2/19/2022 6:16:54 PM

मुंबई. एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'चकदा एक्स्प्रेस' को लेकर चर्चा में बनी हुई है। ये फिल्म फास्ट बॉलर झूलन गोस्वामी की बायोपिक है। इसके लिए अनुष्का खूब मेहनत कर रही है। इसी बीच एक्ट्रेस ने दिल को छू लेने वाला  एक वीडियो शेयर किया है, जो खूब पसंद किया जा रहा है।


वीडियो में एक शख्स कुत्ते की जान बचाने की कोशिश कर रहा है। वह शख्स घायल कुत्ते को गोद में उठाकर उसके प्रति प्यार दिख रहा है। ये देख कर पास में खड़ा आदमी उस शख्स को पागल कहता है, जिसके बाद वह शख्स बोलता है, क्या मैं पागल हूं, बताओ आप लोग मुझे पागल बता रहे हो? जो पशु बोल नहीं सकता, उसे दुत्कार रहे हो। पशुओं की सेवा करनी चाहिए। ये बेजान कुछ बोल नहीं सकता, लेकिन ये सभी से इतना प्यार करते हैं। इस वीडियो शेयर करते हुए अनुष्का ने लिखा- पागल वो हैं जो इंसानियत नहीं समझते आप तो तालियों के काबिल हैं। साथ ही दिल का इमोजी भी शेयर किया। फैंस इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं।


बता दें अनुष्का को भी जानवरों से काफी प्यार है और एक्ट्रेस को उनके प्रति आवाज उठाती भी नजर आई थी। उनका प्यार किसी से छुपा नहीं है। कुछ समय पहले उन्होंने शाहपुर तालुका में जमीन ली थी जिसपर वह जानवरों के लिए अस्पताल और शेल्टर होम खोलना चाहती थीं।

Content Writer

Parminder Kaur