अनुष्का को याद आए पति विराट कोहली संग बिताए अनमोल पल, डॉग्स के साथ खेलता नजर आया कपल

4/16/2021 3:47:23 PM

मुंबई. एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इन दिनों मदरहुड टाइम को एंजॉय कर रही है। एक्ट्रेस ने 11 जनवरी 2021 को बेटी को जन्म दिया था। अनुष्का और विराट के लिए 2020 काफी अच्छा रहा। दोनों ने काफी समय साथ में बिताया। इन दिनों विराट आईपीएल में बिजी है। ऐसे में अनुष्का ने विराट को याद करते हुए पति के साथ बिताए कुछ खूबसूरत पलों का एक वीडियो शेयर किया है, जो खूब सुर्खियां बटोर रहा है।


वीडियो में अनुष्का और विराट बहुत सारे डॉग्स के साथ खेलते हुए नजर आ रहे हैं और उनके साथ वॉक पर जाते और खाना खिलाते दिखाई दे रहे हैं। अनुष्का और विराट का पालतू डॉग ड्यूड भी नजर आ रहा है। अनुष्का को डॉग्स से बहुत प्यार है। वीडियो में कुछ गरीब बच्चे भी दिखाई दे रहे हैं जिनकी कपल मदद करता नजर आ रहा है। वीडियो शेयर करते हुए अनुष्का ने लिखा- पिछले साल के कुछ खास बेहतरीन पल। फैंस इस वीडियो पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। इस वीडियो को अब तक 19 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

View this post on Instagram

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma)

बता दें अनुष्का और विराट इस साल माता-पिता बने हैं। कपल ने अपनी बेटी का नाम वामिका रखा है। अनुष्का मां बनने के बाद जल्द ही पर्दे पर भी वापिसी करने वाली है। एक्ट्रेस ने सेट से तस्वीर भी शेयर की थी। जिसे फैंस ने खूब प्यार दिया था।

Content Writer

Parminder Kaur