नेचर लवर है अनुष्का शर्मा, मौसम का मजा लेते हुए घास पर लेट एक्ट्रेस ने यूं दिए पोज

1/30/2022 8:38:48 PM

मुंबई. एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा को नेचर से बहुत प्यार है। एक्ट्रेस अक्सर नेचर का लुफ्त उठाते हुए तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती है। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं, जो खूब देखी जा रही हैं।

PunjabKesari
तस्वीरों में अनुष्का पिंक शर्ट और डेनिम जींस में नजर आ रही है। एक्ट्रेस ने लाइट मेकअप किया हुआ है और बालों को खुला छोड़ा है। एक्ट्रेस के बाल हवा में उड़ रहे हैं। एक्ट्रेस गार्डन में घास पर लेट कर पोज दे रही है।

PunjabKesari

अनुष्का बेहद खुश लग रही है। एक्ट्रेस की इन तस्वीरों पर फैंस फिदा हो गए हैं। फैंस इन तस्वीरों पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।

PunjabKesari
बता दें अनुष्का शर्मा लंबे समय के बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी फिल्म चकदा एक्सप्रेस की अनाउंसमेंट की थी। ये फिल्म 9 सितंबर 2022 को रिलीज हो रही है। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Parminder Kaur


Recommended News

Related News