अनुष्का शर्मा ने इंग्लैंड से शेयर की तस्वीर, एक्ट्रेस ने पति को दी इस नियम में छूट

6/5/2021 11:58:24 PM

मुंबई. एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इन दिनों पति और क्रिकेटर विराट कोहली के साथ इंग्लैंड है। विराट इंग्लैंड में न्यूजीलैंड के खिलाफ आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच खेलने के लिए पहुंचे हैं। अनुष्का को पति विराट और बेटी वामिका के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट भी किया गया था। जिसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। अब हाल ही में अनुष्का ने इंग्लैंड से एक तस्वीर शेयर की है और पति विराट के लिए एक बात कही है।


तस्वीर में अनुष्का ऑफ व्हाइट टी-शर्ट और ब्राउन ट्राउजर में नजर आ रही है। इसके साथ एक्ट्रेस ने स्लीपर पहने हुए हैं। मिनिमल मेकअप और ओपन हेयर्स से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। अनुष्का क्रिकेट के स्टेडियम में खड़ी दिखाई दे रही है। एक्ट्रेस हंसती हुई नजर आ रही है। तस्वीर शेयर करते हुए अनुष्का ने लिखा- 'काम को घर मत लाओ, फिलहाल कुछ समय के लिए विराट पर ये नियम लागू नहीं होगा।' फैंस इस तस्वीर को खूब प्यार दे रहे हैं।


बता दें अनुष्का ने साल 2017 में विराट से शादी की है। 2021 में दोनों बेटी वामिका के माता-पिता बने हैं। कपल ने अभी तक बेटी वामिका का चेहरा नहीं दिखाया है। दोनों ने फोटोग्राफर्स से अपील की थी कि उनकी प्राइवेसी का सम्मान करें।

Content Writer

Parminder Kaur