Unseen:बेटी वामिका को पीछे बिठा समंदर ट्रैक पर अनुष्का शर्मा ने उठाया साइकिलिंग का लुत्फ, मालदीव से शेयर की सुनहरी यादें

6/19/2022 11:09:42 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा, विराट कोहली और वामिका कोहली बॉलीवुड के टिनसेल टाउन के सबसे प्यारे परिवारों में से एक है। हाल ही में यह क्यूट फैमिली वेकेशन के लिए मालदीव के लिए रवाना हुई थी। हालांकि, उन्हें वहां से वापस लौटे अभी कुछ ही दिन हुए हैं, अनुष्का वहां अपने परिवार के साथ बिताए क्वालिटी टाइम को खूब मिस कर रही हैं। वहां की यादों में खोई अनुष्का ने अपने वेकेशन का एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया है, जो इंटरनेट पर आते ही वायरल हो गया। 


अनुष्का शर्मा ने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जिसमें वह समंदर किनारे ट्रैक पर और खूबसूरत लोकेशन पर साइकिलिंग का लुत्फ उठाती दिख रही हैं। इस दौरान वह बेटी वामिका को अपने पीछे बिठा राइडिंग करती दिखीं। 


वीडियो को शेयर करते हुए अनुष्का शर्मा ने कैप्शन में लिखा- मेरे प्यारे दो के साथ सबसे अच्छी यादें, मुझे वापस ले चलें।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma)

 
लुक की बात करें तो इस दौरान अनुष्का शर्मा कभी ओरेंज मोनोकनी तो कभी पिंक आउटफिट में बेहद किलर लग रही हैं। 

 

 


फैंस को एक्ट्रेस का ये वीडियो खूब पसंद आ रहा है और वह कमेंट कर अनुष्का के लुक की तारीफ भी कर रहे हैं।


काम की बात करें तो अनुष्का शर्मा को आखिरी बार 2018 में फिल्म जीरो में देखा गया था। इन दिनों वह अपनी आगामी स्पोर्ट्स बायोपिक 'चकदा एक्सप्रेस' को लेकर तैयारी कर रही हैं। फिल्म में वह पूर्व क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की भूमिका निभाएंगी। 

 

Content Writer

suman prajapati