टाइगर बेबी फिल्म्स ने ''ऑफ द रिकॉर्ड'' के साथ की वापसी, अनुष्का शर्मा ने शेयर किया ये किस्सा!

4/28/2020 2:24:53 PM

नई दिल्ली। जोया अख्तर (Zoya Akhtar) और रीमा कागती (Reema Kagti) की 'टाइगर बेबी फिल्म्स' का सोशल मीडिया पर सबसे अधिक लुभावना पेज है। इस पेज पर इंडस्ट्री से प्रख्यात व्यक्तित्वों द्वारा दर्शकों के लिए सबसे अधिक विकसित कलात्मक कथाएं हैं।


उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया पर 'ऑफ द रिकॉर्ड' नामक अपनी नई श्रृंखला शुरू की है जिसमें भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के सबसे प्रमुख अभिनेताओं ने अपनी एक फिल्म से सबसे अनुकरणीय दृश्य का वर्णन किया है।


'ऑफ द रिकॉर्ड' का हिस्सा बनीं अनुष्का
इस बार यह माइक अनुष्का शर्मा के हाथ में है जहां अभिनेत्री ने फिल्म 'दिल धड़कने दो' से फराह की भूमिका में अपने परिचय दृश्य के बारे में बात करते हुए बताया कि कैसे यह दृश्य स्पेशल है और साथ ही शूटिंग से जुड़ी कुछ रोचक झलक भी साझा की गई है।


अनुष्का से पहले इन सितारों ने भी शेयर किया किस्सा
इससे पहले, फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) भी क्रमशः 'जिन्दगी ना मिलेगी दोबारा' (Zindagi Na Milegi Dobara) और 'गली बॉय' (Gully Boy) से इसी तरह की कहानियां साझा कर चुके हैं।


टाइगर बेबी फिल्म्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- अनुष्का शर्मा के साथ 'ऑफ द रिकॉर्ड'...हम सिल्वर स्क्रीन के लिए फिल्में बनाते हैं लेकिन बड़ी कहानियों को बनाने वाली छोटी कहानियां कभी सामने नहीं आती हैं। हम 'ऑफ द रिकॉर्ड' सीरीज की शुरुआत कर रहे हैं, जहां टाइगर बेबी के कलाकारों और क्रू द्वारा हमें बताया जाएगा कि उन्होंने किस तरह उनके सर्वश्रेष्ठ दृश्यों को अंजाम दिया था, उस सीन के दौरान उनकी मनोवैज्ञानिकता क्या थी और यह विशेष दृश्य हमेशा उनके लिए अविस्मरणीय क्यों रहेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Chandan


Recommended News

Related News