प्रेग्नेंसी की खबरों के बीच अनुष्का शर्मा ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट, असमंजस में पड़ गए फैंस

10/4/2023 2:05:03 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा बीते कुछ दिनों से अपनी प्रेग्नेंसी की अफवाहों को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। कहा जा रहा है कि अनुष्का जल्द ही पति विराट कोहली के दूसरे बच्चे को जन्म देंगी। हालांकि, इन सब खबरों की विरुष्का ने अभी तक पुष्टि नहीं की है, लेकिन इसी बीच अनुष्का ने एक क्रिप्टिक  पोस्ट किया है, जिसे देख फैंस असमंजस में पड़ गए हैं।

 

अनुष्का ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक पोस्ट शेयर किया जिसमें लिखा है, 'जब आप समझते हैं कि हर विजन पर्सनल हिस्ट्री से भरा है तो आप समझ जाएंगे कि सभी जजमेंट एक कन्फेशन होता है।' 

 


एक्ट्रेस के इस पोस्ट को देखने के बाद लोग कुछ भी समझ नहीं पा रहे हैं। कइयों का कहना है कि इसके जरिए अनुष्का ने लोगों को मुंह तोड़ जवाब दिया है।

 

बता दें 2017 में टस्कनी में विराट कोहली से शादी करने के बाद अनुष्का शर्मा ने भारतीय क्रिकेट विराट कोहली से साल 2017 में शादी रचाई थी। वहीं शादी के 4 साल बाद जनवरी 2021 में कपल ने बेटी वामिका का स्वागत किया और अब उनके दूसरे बच्चे के जन्म की अवफाहें फैल रही है। अगर वाकई में यह खबरें सच होती हैं तो विरुष्का तीन से चार हो जाएंगे।
 

Content Writer

suman prajapati