जिम से अनुष्का शर्मा ने शेयर की तस्वीर, बोलीं- ''मेहनत करी और शो ऑफ नहीं तो क्या किया''

8/7/2022 11:58:04 AM

मुंबई. एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। एक्ट्रेस फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती है। हाल ही में अनुष्का ने जिम से अपनी तस्वीर शेयर की है, जो खूब वायरल हो रही है।


तस्वीर में अनुष्का ग्रीन क्रॉप टॉप और ब्लैक जैगिंग में नजर आ रही है। एक्ट्रेस ने बालों को खुला छोड़ा हुआ है। एक्ट्रेस जिम में दिखाई दे रही है और मिरर सेल्फी ले रही है। एक्ट्रेस अपनी टोन्ड बॉडी फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही है। तस्वीर शेयर करते हुए अनुष्का ने लिखा- 'मेहनत करी और शो ऑफ नहीं तो क्या मेहनत करी।' फैंस इस तस्वीर को खूब लाइक कर रहे हैं।


काम की बात करें तो अनुष्का शर्मा आखिरी बार साल 2018 में शाहरुख खान के साथ फिल्म 'जीरो' में देखा गया था। अब एक्ट्रेस बहुत जल्द फिल्म 'चकदा एक्सप्रेस' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में एक्ट्रेस भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान झूलन गोस्वामी के किरदार में नजर आएंगी।

Content Writer

Parminder Kaur