एक ही स्कूल में पढ़ती थीं अनुष्का शर्मा और धोनी की पत्नी साक्षी,ये तस्वीरें हैं सबूत

2/1/2019 3:33:25 PM

मुंबई: भारतीय क्रिकेटर व पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की तस्वीरें इन दिनों सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। इस तस्वीर में दोनों ने अपने दोस्तों के साथ पोज देते हुए नजर आ रही हैं।

दरअसल, ये तस्वीरें उनके स्कूल के दौरान की हैं। बचपन की तस्वीर में अनुष्का पिंक कलर के लहंगा-चुन्नी में नजर आ रही हैं तो वहीं दूसरी और साक्षी ने परी की ड्रेस पहनी हुई है। 

साल 2013 में साक्षी से दोबारा मिलते हुए अनुष्का ने खुलासा भी किया था- 'मैं और साक्षी असम के बहुत छोटे से शहर में साथ रहते थे। जब साक्षी ने मुझे बताया कि वो कहां रहती थी तो मैंने कहा था- Wow, मैं भी यहीं रहती थी। इसके बाद साक्षी ने ये भी बताया कि वो कौनसे स्कूल गईं, तो मुझे पता चला कि हम दोनों एक ही स्कूल में पढ़ने के लिए गए।"

वर्कफ्रंट की बात करें तो अनुष्का की फिल्म जीरों कुछ समय पहले ही रिलीज हुई थी। फिल्म बाॅक्स ऑफिस पर कुछ खास धमाल नहीं मचा पाई।

Smita Sharma