''मैं आपसे ताउम्र ऐसे ही प्यार करती रहूंगी, चाहे कुछ भी हो जाए..पति विराट कोहली के बर्थडे पर अनुष्का का रोमांटिक पोस्ट

11/5/2023 3:17:51 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के पति और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली आज बर्थडे है। पति के 35वें पर अनुष्का काफी रोमांटिक नजर आ रही हैं। उन्होंने खास पोस्ट शेयर कर विराट को बर्थडे विश किया है। फैंस पति के लिए किए अनुष्का के इस पोस्ट को खूब लाइक कर रहे हैं।


अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर विराट की बॉलिंग करते और उसकी फनी तस्वीरें शेयर कर लिखा-'वो जिंदगी के हर रोल में बेहतरीन हैं और अब भी अपने टोपी में कुछ नई उपलब्धियां जोड़ते जा रहे हैं। मैं आपसे ताउम्र ऐसे ही प्यार करती रहूंगी, हर पल, चाहे कुछ भी हो जाए।' वहीं अनुष्का के इस पोस्ट पर फैंस के कमेंट्स की बाढ आ गई है।

 

View this post on Instagram

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma)

काम की बात करें तो अनुष्का शर्मा का अपकमिंग प्रोजेक्ट चकदा एक्सप्रेस है। इस मूवी में वह क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की भूमिका निभाएंगी।
 

Content Writer

suman prajapati