बेबी अकाय और बेटी वामिका संग मुंबई लौटी अनुष्का, एयरपोर्ट पर दिखाई लाडले की झलक !

4/16/2024 4:37:26 PM


मुंबई: अनुष्का शर्मा और विराट कोहली इंडस्ट्री के सबसे चर्चित कपल्स में से एक हैं। विरुष्का का घर इसी साल फरवरी में दूसरी बार किलकारियों से गूंजा। अनुष्का ने लंदन में प्यारे से बेटे को जन्म दिया जिसका नाम अकाय कोहली रखा।

 

 

जहां बेटे के जन्म के बाद विराट मुंबई लौट आए थे। वहीं अब अनुष्का भी न्यूबाॅर्न बेबी अकाय और बेटी वामिका के साथ मुंबई आ गई हैं हालांकि उनकी एयरपोर्ट से कोई तस्वीर सामने नहीं आई है। 

 


वहीं एक वायरल पोस्ट के मुताबिक अनुष्का शर्मा ने एयरपोर्ट पर पैप्स को बेटे अकाय का चेहरा दिखा दिया है। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने पैपराजी से वादा किया है कि वह जल्दी ही खुद फोटो क्लिक कराने सामने आएंगी लेकिन तब जब बच्चे उनके साथ नहीं होंगे।  विराट और अनुष्का अपने बच्चों को मीडिया से दूर रखते हैं। साथ ही उन्होंने बच्चों का चेहरा न दिखाने का फैसला लिया है।

 

अब देखना होगा अनुष्का अपने फैंस को लेटेस्ट फोटोज से कब खुश करती हैं। 
 

Content Writer

Smita Sharma