डिलवरी के 2 महीने बाद काम पर लौटी अनुष्का, घर पर विराट कर रहे हैं बेटी वामिका की केयर!

3/31/2021 1:57:31 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा डिलीवरी के बाद काम पर लौट चुकी हैं। हाल ही में अनुष्का को शूट के दौरान स्पॉट हुई हैं। अनुष्का शर्मा ने डिलवरी के 2 महीने बाद शूटिंग शुरु की है। इस साल जनवीर में उन्होंने एक बेबी गर्ल को जन्म दिया। इसके बाद से वह मदरहुड को एन्जॉय कर रही हैं। लेकिन अब वह काम पर लौट आई हैं। कहा जा रहा था कि वह किसी भी प्रोजेक्ट के लिए मई से शूट करेंगी, लेकिन वह अचानक से एक विज्ञापन के लिए शूटिंग के लिए पहुंच गई।

PunjabKesari

शूट सेट पर पहुंची अनुष्का काफी खुश और एक्साइटिड लग रही हैं। लुक की बात करें तो अनुष्का व्हाइट टाॅप और जींस में दिख रही हैं। मिनिमल मेकअप और पोनी मिसेज कोहली के लुक को परफेक्ट बना रहे हैं।

PunjabKesari

सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए अनुष्का ने चेहरे पर मास्क लगा रखा है। सेट से आई अनुष्का की तस्वीरों पर लोग तरह-तरह के कॉमेंट्स कर रहे हैं।

PunjabKesari

 

कुछ लोगों ने डिलीवरी के दो महीने बाद उनके सुपरफिट होने की तारीफ की वहीं कुछ बेटी को छोड़ पर काम पर लौटने पर क्रिटिसाइज कर रहे हैं। 

PunjabKesari


 घर पर विराट कर रहे हैं बेटी वामिका की केयर

अनुष्का शर्मा के पति और इंडियन  क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज खत्म होने के बाद मुंबई लौट आएं हैं। ऐसे में लगता है कि अनुष्का अपनी लाडली वामिका को पिता के पास छोड़ शूटिंग पर आईं है। 

PunjabKesari

काम की बात करें तो अनुष्का को आखिरी बार 2018 में फिल्म 'जीरो' में देखा गया था। मूवी में उनके साथ शाहरुख खान और कटरीना कैफ भी थे। अपकमिंग प्रौजैक्ट की बात करें तो खबरें हैं कि उन्हें भारतीय क्रिकेट टीम की पूर्व कैप्टन झूलन गोस्वामी की बायोपिक में देखा जा सकता है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News