अपनी हमशक्ल देख अनुष्का ने दिया कुछ ऐसा रिएक्शन, कहा- ''मैं पूरी जिंदगी...''

2/6/2019 3:10:58 PM

मुंबई: ऐसा कहा जाता है कि इस दुनिया में एक शक्ल के काफी शख्स होते है। वहीं सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे लोगों को देखा जाता है, जिनकी शक्ल किसी स्टार से इतनी मिलती जुलती है कि इन लोगों को देख कर असली और नकली का अंदाजा लगा पाना थोड़ा सा मुश्किल हो जाता है। ऐसा ही कुछ एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के साथ भी हुआ है। जूलिया माइकल नाम की महिला हुबहू अनुष्का शर्मा के समान दिखाई देती हैं।

 

जिसके चलते लोग इस बात को लेकर मुश्किलों में है कि वह अनुष्का शर्मा ही है या उनकी कोई हमशक्ल। इस महिला का नाम जूलिया माइकल है और यह अमेरिका में गाना गाती है। जूलिया माइकल्स की यह तस्वीर वायरल हो रही है। वहीं  इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर देखने के बाद खुद जूलिया तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा- 'अनुष्का हम शायद ट्विन्स हैं।' अनुष्का शर्मा ने तस्वीर शेयर करते हुए रीट्वीट करते हुए लिखा- 'OMG YES!! मैं तुम्हें कब से ढूंढ रही थी, और हमारे जैसे पांच और कौन है।'


कौन है जूलिया माइकल

बता दें कि जूलिया माइकल अमेरिका में रहती हैं। वह एक सिंगर हैं। जूलिया माइकल्स की फैन फॉलोविंग भी अनुष्का से कोई कम नहीं है। इंस्टाग्राम पर उनके 10 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हैं।
 

Smita Sharma