बेकाबू हुई भीड़ लगाने लगी कोहली के नारे, कुछ एेसा था अनुष्का का रिएक्शन

9/6/2018 10:57:48 AM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और वरुण धवन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'सुई धागा: मेड इन इंडिया' का प्रमोशन काफी दमदार तरीके से कर रहे है। 
हाल ही में दोनों स्टार्स प्रमोशन के लिए जयपुर पहुंचे थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक अनुष्का, वरुण धवन के साथ जयपुर के एक कॉलेज में प्रमोशन के लिए आई थीं। यहां अनुष्का को देखकर दर्शकों की भीड़ कोहली के नारे लगाने लगी। दर्शकों को शांत कराने के लिए अनुष्का ने कहा, "जी हां, सबको उनसे (व‍िराट कोहली) प्रेम है, सबको उनकी याद आ रही है। मुझे भी उनकी याद आ रही है। लेकिन अभी हम प्रमोशन के लिए आए हैं तो पहले वो काम करते हैं।"

 

 

 


बता दें सुई धागा की कहानी ममता और मौजी की है। ये कपल ज‍िंदगी में ठोकर खाने के बाद खुद ही अपने सपनों को बुनता है। कड़ी मेहनत से नामुमक‍िन लगने वाले सपनों को पूरा करते हैं। वरुण, अनुष्का शर्मा की अदाकारी से सजी फिल्म का निर्देशन शरत कटार‍िया ने किया है।

 

 

फिल्म में वरुण और अनुष्का पति-पत्नी बने हैं। मनीष शर्मा ने इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है। फिल्म अनु मल‍िक के संगीत की धुनों से सजी है। फिल्म के ज्यादातर ह‍िस्से की शूटिंग मध्य प्रदेश में हुई है।
 

 

Konika