टीम बनाकर अनुष्का-विराट ने खेला बैडमिंटन, फैंस के साथ विरुष्का ने दिए हैप्पी पोज
4/25/2023 5:03:36 PM
बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली हाल ही में बेंगलुरु में एक प्रमोशनल इवेंट में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने एक टीम बनाकर बैडमिंटन खेला। इस दौरान विरुष्का बेहद खुश नजर आए। कपल की ये तस्वीरें और वीडियोज अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।
सामने आई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा टीम बनाकर एक दूसरे के साथ बैडमिंटन खेल रहे हैं। खेल के बाद कपल ने अपने फैंस के साथ खूब पोज भी दिए।
Virat Kohli And Anushka Sharma At Puma Event In Bengaluru Today 🤍🖤 @imVkohli @AnushkaSharma #ViratKohli𓃵 #AnushkaSharma #PUMA #Virushka pic.twitter.com/zsEqLXGZdT
— AVI_VK_18 (@AvinashBatwara4) April 24, 2023
इस दौरान अनुष्का जहां Puma ब्रांड के ब्लैक आउटफिट में नजर आईं। वहीं उनके पति धारीदार शर्ट और ब्लैक पैंट में नजर आए। कपल की इन तस्वीरों पर फैंस खूब प्यार बरसा रहे हैं।
Virat Kohli & Anushka Sharma in a Puma Event😍#ViratKohli pic.twitter.com/CpMjKTCffn
— թαɾαตմ ѵյ💕 (@paramu_vj) April 24, 2023
काम की बात करें तो अनुष्का शर्मा जल्द ही फिल्म चकदा एक्स्प्रेस में नजर आएंगी। इस फिल्म में वह क्रिकेटर झूलन गोस्वामी का रोल प्ले करेंगी। इस फिल्म के जरिए अनुष्का पूरे चार साल बाद एक्टिंग में कमबैक कर रही हैं।