अनुष्का शर्मा निभाएंगी उम्रदराज महिला का किरदार, तस्वीरें हुई वायरल

4/21/2018 3:44:27 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रैस अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'सुई धागा' की शूटिंग में बिजी हैं। इसी के चलते अनुष्का की एक तस्वीर सामने आई हैं, जिसमें वह काफी उम्रदराज औरत के किरदार में नजर आ रही हैं। अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुई हैं कि ये लुक उनका फिल्म 'सुई धागा'  के लिए हैं या फिर किसी और फिल्म के लिए।

 

 

तस्वीरों में उनके चेहरे पर चश्मा लगा हुआ है और सिर पर सफेद बाल नजर आ रहे हैं।

 

 

 

बता दें कि फिल्म 'सुई धागा' में अनुष्का के साथ वरूण धवन दिखाई देंगे। ये दोनों पहली बार एक- साथ नज़र आने वाले हैं। इस फिल्म अनुष्का का नाम ममता और वरूण का नाम मौजी है। दोनों  इसमें देसी अवतार में दिखेंगे। यह फिल्म सरकार के मेड इन इंडिया प्रोग्राम को बढ़ावा देगी। सोशल साइट पर अक्सर दोनों की तस्वीरें और वीडियो देखने को मिलती रहती हैं। कुछ समय पहले दोनों की सिलाई करते हुए की तस्वीर सामने आई थी।

 

Punjab Kesari