पति विराट संग अनुष्का का क्यूट अंदाज, हैलोवीन पार्टी में फैंस संग यूं दिए पोज

11/2/2019 10:14:06 AM

मुंबई: बी-टाउन में अगर कोई ऐसा कपल है जिसकी तस्वीरें उनके प्यार और खुशी को जाहिर करती हैं तो वह है अनुष्का शर्मा और विराट कोहली हैं। विरुष्का आए दिन अपनी क्यूट तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं।  

दिवाली हो या करवा चौथ, वीरुष्का हर त्योहार में फैंस को खास अंदाज में विश करता है। हाल ही में अनुष्का ने पति विराट के साथ बेहद ही क्यूट तस्वीरें शेयर की हैं। अनुष्का और विराट इस तस्वीर में नियोन बैकग्राउंड के साथ देखे जा सकते हैं।

लुक की बात करें तो  अनुष्का ऑफ शोल्डर टॉप और डेनिम जींस में स्टाइलिश दिख रही हैं। वहीं विराट जहां कैजुएल लुक में दिख रहे हैं। तस्वीर में दोनों काफी खुश दिख रहे हैं। इस तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने लिखा, कुछ लाइट्स ऐसी होती हैं जो कभी नहीं जाती हैं।

इसके अलावा कपल की कुछ तस्वीरें वायरल  हो रही हैं, जिनमें वे फैंस संग पोज देते दिख रहे हैं। ये तस्वीरें हैलोवीन पार्टी की हैं। फैंस विरुष्का की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो अनुष्का आखिरी बार फिल्म  'जीरो' में नजर आईं थीं। फिल्म में अनुष्का संग कटरीना कैफ और शाहरुख खान थे। इस फिल्म के बाद उन्होंने अपनी कोई नई फिल्म भी अनाउंस नहीं की है।

Smita Sharma