अवार्ड शो में नेट ड्रेस में दिखीं अनुष्का शर्मा, रेड कार्पेट पर यूं फ्लाॅन्ट की हाॅट लेग्स

10/6/2019 9:00:30 AM

मुंबई: शनिवार रात मुंबई में एले ब्यूटी अवॉर्ड्स का आयोजन किया गया। इस अवॉर्ड शो में करीना कपूर, शमा सिकंदर, जाह्ननी कपूर, अनन्या पांडे जैसे कई हसीनाओं में शिरकत की। लेकिन इस अवार्ड में लेकिन जिस पर लोगों की सबसे ज्यादा निगाहें रही वो थीं अनुष्का शर्मा।

व्हाइट कलर की ट्रांसपेरेंट ड्रेस में वह बेहद बोल्ड दिखीं। अनुष्का की ये ड्रेस ऑफ शोल्डर और हाई स्लिट आउटफिट थी।

इसके साथ उन्होंने मिनिमल मेकअप और शाॅर्ट साॅफ्ट कर्ली हेयर उनके लुक को चार-चांद लगा रहे थे।

 ड्रेस के साथ उन्होंने व्हाइट हील्स पेयर की थी जो उनके लुक को परफैक्ट बना रही हैं। पैपराजी पर नजर पड़ते ही उन्होंने मुस्कुराते हुए पोज दिए।

मिसेज कोहली की ये तस्वीरें देख आपकी सांसे थम जाएंगी। उनकी इन तस्वीरों ने इंटरनेट का तापमान बढ़ा दिया है।

अनुष्का की ये तस्वीरें सोशल साइट पर धड़ले से वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।

काम की बात करें तो अनुष्का आखिरी बार शाहरुख खान के साथ 'जीरो' फिल्म में नजर आईं थीं।

 

इस फिल्म में कैटरीना कैफ समेत तीनों की जबरदस्त तिगड़ी देखने को मिली थी। इससे पहले तीनों को साथ में 'जब तक है जान में' देखा गया था। फिलहाल अनुष्का की कोई फिल्म साइन करने की खबर नहीं है।

 

 

 

 

Smita Sharma