नेट की साड़ी...गले में प्यारा सा नेकलेस...दीवाली पर अनुष्का शर्मा ने लहराया हुस्न परचम, तस्वीरें देख कहेंगे माशाल्लाह

10/25/2022 11:16:24 AM

मुंबई: एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे फेमस एक्ट्रेसेस में से एक हैं। उन्होंने अपने दमदार एक्टिंग और कड़ी मेहनत से  फिल्म उद्योग में अपनी अलग पहचान बनाई। अनुष्का सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर फैंस के साथ अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हाल ही में अनुष्का ने दीवाली पर अपनी कुछ स्टनिंग तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में अनुष्का का ट्रेडिशनल लुक देखने को मिल रहा है।

लुक की बात करें तो अनुष्का ने डिजाइनर सब्यासाची की ग्रीन कलर की नेट साड़ी बला की खूबसूरत लग रही हैं। साड़ी के साथ उन्होंने शिमरी स्लीवलेस ब्लाउज पेयर किया है। उन्होंने गले में एक प्यारा सा नेकलेस पहन रखा है।

अनुष्का ने मिनिमल मेकअप, ग्लोसी लिप्स, पिंक बल्श से लुक को पूरा किया है। हेयरस्टाइल की बात करें तो अनुष्का ने अपने बालों को ओपन रखा है। अनुष्का कैमरे के सामने मुस्कुराते हुए पोज दे रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।

वर्कफ्रंट पर अनुष्का इन दिनों कोलकाता में हैं और अपनी अपकमिंग फिल्म 'चकदा एक्सप्रेस' की शूटिंग कर रही हैं। वह फिल्म में झूलन गोस्वामी की भूमिका निभाती नजर आएंगी। 

Content Writer

Smita Sharma