पफ स्लीव्स आउटफिट में अनुष्का का स्टाइलिश अंदाज, कुर्सी पर बैठ यूं फ्लाॅन्ट की हाॅट लेग्स

12/4/2019 11:40:35 AM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा बीते 1 साल से फिल्मों से दूर हैं। एक्ट्रेस फिल्मों से दूर क्रिकेटर पति विराट कोहली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। अनुष्का ने अब तक कई दमदार फिल्मों में काम किया है। दमदार एक्टिंग के सा-साथ फैंस अनुष्का की ड्रेसिंग सेंस के भी दीवाने हैं।

आए दिन अनुष्का फैंस के साथ अपनी तस्वीरें शेयर कर इंटरनेट पर धमाल मचाती रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस की कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं।

इन तस्वीरों में अनुष्का क्रीम कलर के पफ स्लीव्स आउटफिट में बेहद ही स्टाइलिश दिख रही हैं।

अनुष्का की इस ड्रेस में कट भी था। इसी के साथ उन्होंने अपने बालों को चिपका कर हेयरस्टाइल बनाया था। अनुष्का ने न्यूड बेस मेकअप और आंखों के नीचे मोटे काजल का इस्तेमाल कर अपने लुक को पूरा किया था।

इसके साथ ही न्यूड मेकअप और गालों पर कॉन्टोर और हाइलाइटर उनके लुक को चार-चांद लगा रहे हैं। अनुष्का ने इसके साथ हूप वाले इयररिंग्स पहन रखे थे। अनुष्का कैमरे के सामने स्टाइलिश अंदाज में पोज दे ही हैं। फैंस एक्ट्रेस की तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

काम की बात करें तो अनुष्का को आखिरी बार फिल्म 'जीरो' में देखा गया था। इस फिल्म में उनके अलावा शाहरुख खान, कौटरीना कैफ भी थी। बीते साल रिलीज हुई यह फिल्म बाॅक्स ऑफस पर बुरी तरह फ्लाॅप हुईं। हालांकि फिल्म में अनुष्का की एक्टिंग को काफी पसंद किया गया।

 

Smita Sharma