अनुष्का की लेटेस्ट तस्वीरें देख फैंस हुए घायल, मिसेज कोहली ने बिकिनी पहन उड़ाए फैंस के होश

7/11/2020 2:33:36 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा अपनी हॉटनेस की वजह से चर्चा में रहती हैं। फैंस जितनी अनुष्का की फिल्मों को पसंद करते हैं उतना ही उनके बोल्ड लुक्स के फैंस दीवाने हैं।अनुष्का इन दिनों अपने फोटोशूट से इंटरेनेट पर तहलका मचा रही हैं। दरअसल, मिसेज कोहली ने हाल ही में फेमस मैगजीन के लिए फोटोशूट कराया, जिसकी तस्वीरें एक्ट्रेस ने अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की हैं।

इस मैगजीन के फोटोशूट में अनुष्का का जलवा नजर आ रहा है।पहली तस्वीर में अनुष्का व्हाइट कलर के बिकिनी टाॅप और ब्राउन स्कर्ट में दिख रही हैं। कुर्सी पर बैठ अनुष्का कातिलाना अंदाज में पोज दे रही हैं।

वहीं दूसरी तस्वीर में वह ब्लैक बिकिनी में नजर आ रही हैं। इस लुक को उन्होंने येलो कलर के अपर से कंप्लीट किया है।

मिसेज कोहली के तीसरे लुक की बात करें तो वह वन पीस ड्रेस में समंदर किनारे पोज दे रही हैं। तस्वीरों में उनकी हॉटनेट देखते ही बन रही है।

अनुष्का ने अपनी हर तस्वीर से फैंस का दिल जीतने की पूरी कोशिश की है। अनुष्का के फोटोशूट की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो खबरें हैं कि वह पूर्व महिला क्रिकेट कप्तान झूलन गोस्वामी की बायॉपिक में नजर आएंगी।

 

 

 

Smita Sharma