Bollywood Star''s Holidays: स्विटजरलैंड में अनुष्का-विराट से मिले वरुण धवन, फैंस बोले-''दिल्ली ही आ जाते''

12/31/2019 3:20:56 PM

मुंबई: न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए बाॅलीवुड के कई स्टार्स हाॅलीडे एंजाॅय करने विदेश गए हैं। एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इन दिनों क्रिकेटर पति विराट के साथ स्विट्जरलैंड में हैं। कपल की वेकेशन की तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। विरुष्का के अलावा भी कई स्टार्स स्विट्जरलैंड में हैं।

वहीं स्विट्जरलैंड की बर्फीली वादियों में स्टार्स एक दूसरे को मिल रहे हैं। अनुष्का-विराट स्विट्जरलैंड में वरुण धवन और उनकी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ नजर आए। इस दौरान की तस्वीर अनुष्का ने अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की हैं।

इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा-'हेलो फ्रैंड्स'। इसके साथ ही उन्होंने वरुण और नताशा को टैग किया है। स्विटजरलैंड की वादियों में चारों एंजॉय करते नजर आ रहे हैं। वहीं अनुष्का शर्म की इस तस्वीर पर यू-ट्यूबर भुवन बाम ने कमेंट किया कि 'आप लोग पहाड़ों पर क्यों गए हुए हैं? दिल्ली इस वक्त जमी हुई है। इधर ही आ जाते। छोले भटूरे भी खा लेते सब।'

अनुष्का-विराट के अलावा प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनस के साथ कैलिफोर्निया में हॉलिडे एंजॉय कर रही हैं। निकयंका की वेकशन की तस्वीरें इंटरनेट पर छाई हुई हैं। करीना कपूर इन दिनों स्विटजरलैंड में पति सैफ अली खान, बेटे तैमूर और बहन करिश्मा के साथ वेकेशन एंजॉय कर रही हैं।

हालांकि एक तस्वीर में करीना कपूर और करिश्मा कपूर के साथ वरुण धवन भी नजर आ रहे हैं। स्टार्स की ये तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।

Smita Sharma