अपनी इंगेजमेंट पार्टी पर कुछ इस अंदाज में नजर आई अनुष्का,लेकिन...

7/23/2017 10:18:44 AM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस अनुष्का शर्मा की एक फोटो काफी वायरल हो रही है। फोटो में अनुष्का फूलों की सेज और शहनाई की धुन में मुंबई पीवीआर में नाचती हुई नजर आ रही है। दरअसल, यह सारी सजावट अनुष्का शर्मा ने अपनी इंगेजमेंट पार्टी के लिए करवाई थी। वह यहां बैंड-बाजे के साथ मस्ती में डांस करते हुए पहुंची थी, लेकिन इंगेजमेंट रिंग खो जाने की वजह की उनकी सगाई नहीं हो पाई। दरअसल यह सारा ड्रामा फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' के ट्रेलर लॉन्च के लिए क्रिएट किया था। फिल्म में एक सीन है, जिसमें सेजल यानी अनुष्का शर्मा अपनी सगाई की रिंग खो देती है। फिर हैरी यानी शाहरुख खान उनकी रिंग ढूंढने में मदद करते हैं।

फिल्म का ट्रेलर लॉन्च करने जैसे ही अनुष्का पीवीआर पहुंची तो उन्होंने सभी से कहा, हैलो आप सब कैसे है। आज मेरी इंगेजमेंट है और मैं रिंग एक्सचेंज करने जा रही हूं। ये बात सुन सभी चौक गए थे। हालांकि, यह सिर्फ ड्रामा था फिल्म का ट्रेलर लॉन्च करने के लिए।

बता दें कि फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के समय डायरैक्टर इम्तियाज अली, अनुष्का के साथ थे। किसी कारण से शाहरुख खान नहीं पहुंच पाए थे, लेकिन वह वीडियो कॉल पर मौजूद थे। इस दौरान अनुष्का ने गुजराती में भी बात की। फिल्म के टाइटल को लेकर जब सवाल पूछा गया तो अनुष्का ने तुरंत जवाब दिया, यदि आपको टाइटल पसंद न आए तो रणबीर कपूर को ब्लैम करें, क्योंकि यह टाइटल उन्हीं ने सजैस्ट किया था। अनुष्का ने कहा हम लोग एक वेबसाइट बनाएंगे और लोगों से फिल्म के टाइटल पर राय मांगेंगे। रणबीर को लगता है कि वो स्मार्ट है क्योंकि वह सोशल मीडिया पर नहीं है और क्रिटिक्स से बच जाएगा। फिल्म जब हैरी मेट सेजल 4 अगस्त को रिलीज होने वाली है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News