Lockdown Effect: अनुष्का शर्मा ने घर पर ही काट दिए क्रिकेटर पति विराट के बाल, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

3/28/2020 3:34:00 PM

मुंबई: देश में बढ़ रहे कोरोना वायरस के प्रकोप को रोकने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा पूरे देश में 15 अप्रैल तक लॉकडाउन घोषित कर दिया गया है। लाॅकडाउन की वजह से आम लोगों के साथ-साथ स्टार्स को भी घर में रहने के लिए कहा जा रहा है।

PunjabKesari

स्टार्स भी लाॅकडाउन की वजह से सोशल साइट पर काफी एक्टिव हो गए हैं। सितारे अलग अलग तरीकों से इस खाली वक्त को बिता रहे हैं। हाल ही में एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने इंस्टा पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह क्रिकेटर पति विराट कोहली के साथ दिख रहे हैं।

PunjabKesari

सामने आए इस वीडियो में अनुष्का पति के बाल काटती दिख रही हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि अनुष्का जितनी मस्ती के साथ विराट का हेयरकट कर रही हैं, उतने ही मजे से क्रिकेटर भी अपने बाल कटवा रहा है।  

PunjabKesari

अनुष्का के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद कर किया जा रहा है। वीडियो के अंत में विराट के नए और पुराने लुक की तस्वीर भी शेयर की गई है। इस वीडियो पर आम सोशल मीडिया यूजर्स के साथ ही साथ बॉलीवुड और खेल जगत की हस्तियां भी खूब कमेंट कर रही हैं। कमेंट सेक्शन में अनुष्का शर्मा जमकर वाहवाही लूट रही हैं। 

PunjabKesari

काम की बात करें तो अनुष्का ने शाहरुख खान की फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' से बाॅलीवुड में डेब्यू किया था।  फिल्म हिट साबित हुई थी और इसके बाद अनुष्का ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

 

View this post on Instagram

Meanwhile, in quarantine.. 💇🏻‍♂💁🏻‍♀

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma) on

 

अनुष्का को आखिरी बार फिल्म 'जीरो' में देखा गया था। इस फिल्म में उनके साथ शाहरुख खान और कैटरीना कैफ थीं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। कोरोना वायरस की बात करें तो अभी तक भारत में संक्रमित मरीजों की संख्या 944  पहुंच गई है। वहीं कोरोना वायरस से 19 लोगों की मौत हो चुकी है।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News