विराट को एयरपोर्ट पर लेने पहुंची अनुष्का, पति को गले लगाकर यूं दी जीत की बधाई

11/25/2019 10:04:34 AM

मुंबई: एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली बॉलीवुड में सबसे पसंदीदा कपल्स में से एक हैं। दोनों को अक्सर क्वालिटी टाइम स्पेंड करते देखा जता है। विरुष्का आए दिन फैंस को कपल्स गोल देते रहते हैं। बीती रात अनुष्का पति विराट को मुंबई एयरपोर्ट पर लेने पहुंची।

दरअसल, शुक्रवार को भारत और बांग्लादेश के बीच पहला डे नाइट टेस्ट मैच था। यह मैच कोलकाता के ईडन गार्डेन्स में पिंक बॉल के साथ खेला गया था। भारतीय क्रिकेट टीम को  इस दूसरे दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश के खिलाफ ऐतिहासिक जीत मिली।

यही नहीं, वे एक पारी से लगातार चार जीत हासिल करने वाली पहली टीम बन गए। वहीं मैच जीतने के बाद विराट मुंबई लौट आए हैं और अनुश्का पति को लेने एयरपोर्ट पर पहुंची। लुक की बात करें तो अनुष्का पिंक कलर की स्वेटर में कूल दिखीं। वहीं विराट ग्रेटी-शर्ट और ब्लैक पैंट में हैंडसम दिखे।

अनुष्का ने जैसे ही विराट को देखा उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा और दोनों ने एक दूसरे को गले लगाया। विरुष्का की ये रोमांटिक तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।  

वर्कफ्रंट की बात करें तो अनुष्का को आखिरी बार फिल्म 'जीरो' में देखा गया था। इसमें उनके साथ कैटरीना कैफ और शाहरुख खान थे। फिल्म बाॅक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी। फिलहाल अनुष्का फिल्मों से दूर विराट संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहा हैं। 

फिल्म बाॅक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी। फिलहाल अनुष्का फिल्मों से दूर विराट संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहा हैं। 

Smita Sharma