Husband Goals: पत्नी और बेटी को रिसीव करने एयरपोर्ट पर पहुंचे विराट, लाडली को कैप्चर करने पर मीडिया पर भड़की अनुष्का

10/5/2022 9:52:57 AM

मुंबई: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा बॉलीवुड के सबसे क्यूट कपल्स में से एक हैं। जब भी कपल को एक साथ स्पॉट किया जाता है तो फैंस के लिए बेहद ही खास दिन होता है।

हाल ही में एक बार फिर इस कपल को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पाॅट किया गया। दरअसल, अनुष्का बेटी वामिका संग  मंगलवार को फिल्म चकदा एक्सप्रेस की शूटिंग खत्म कर इंग्लैंड से भारत लौटी हैं।

ऐसे में विराट कोहली पत्नी और बेटी को एयरपोर्ट रिसीव करने पहुंचे। इस दौरान अनुष्का ब्लू क्राॅप्ड हुडी और मैचिंग स्किनफिट जैगिंग में कूल दिखीं। उन्होंने अपने चेहरे को व्हाइट मास्क से कवर किया था।

इस दौरान अनुष्का ने लुई वुइटन ब्रैंड का बैग कैरी किया था।

इस स्टाइलिश बैग की कीमत 2,130 अमेरिकी डॉलर है यानि इंडियन करंसी में 1.5 लाख। वहीं विराट व्हाइट टी-शर्ट, बेज पैंट में कूल दिखे। कपल ने इस दौरान जमकर पोज दिए।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Voompla (@voompla)

बेटी को कैप्चर करने पर भड़की अनुष्का 

इस दौरान का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में अनुष्का पैपराजी पर गुस्सा करती दिख रही हैंं। दरअसल, पैपराजी जब विरुष्का को कैप्चर कर रही थी उस दौरान अनुष्का को लगा शायद वे उनकी बेटी वामिका की तस्वीर क्लिक कर रहा है।

अनुष्का ने हाथ का इशारा किया और उससे पूछा कि वह क्या कर रहा है। जिस पर पैपराजी ने कहा- बेबी का नहीं ले रही है। अनुष्का की इस हरकत पर लोगों का गुस्सा फूटा उन्होंने 'घमंडी' कहा। 

काम की बात करें तो अनुष्का को आखिरी बार शाहरुख खान और कैटरीना कैफ के साथ ज़ीरो में देखा गया था। अनुष्का लगभग 4 साल बाद फिल्म चकदा एक्सप्रेस के जरिए बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं। यह फिल्म क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की बायोपिक है। 

Content Writer

Smita Sharma