ट्रेडिशनल लुक में स्मिता पाटिल अवॉर्ड लेने पहुंची अनुष्का, ग्लैमरस तस्वीरें आई सामने

9/20/2018 1:12:40 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) इन दिनों फिल्म सुई धागा के प्रमोशनमें बिजी हैं। हाल ही में अनुष्का को 34वें प्रियदर्शिनी अकादमी ग्लोबल अवॉर्ड्स में स्मिता पाटिल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। (PIC CREDIT: VARINDER CHAWLA)

अनुष्का शर्मा फोटो (Anushka Sharma Images/Photo)

 

इस दौरान अनुष्का ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के हाथों से इस अवॉर्ड को लिया। इस दौरान अनुष्का ग्रीन कलर की साड़ी पहने नजर आईं, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

 

 

इस साड़ी की खास बात यह है कि इसे लोकल आर्टिस्ट ने बनाया है। इसके साथ उन्होंने बालों का जुड़ा बनाया हुआ है गले में हार भी पहना हुआ है। ग्रीन कलर की साड़ी के साथ अनुष्का ने हरी बिंदी भी लगाई। इसके साथ ही लाइट मेकअप उनके लुक को चार- चांद लगा रहा है। (PIC CREDIT: VARINDER CHAWLA)

 

 

फिल्म की बात करें तो फिल्म इसी साल गांधी जयंती के मौके पर रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन शरत कटरिया कर रहे हैं। फिल्म में अनुष्का वरुण धवन की पत्नी का किरदार निभा रही हैं। फिल्म सुई धागा को भोपाल समेत कई शहरों में शूट किया गया है। (PIC CREDIT: VARINDER CHAWLA)

 

(PIC CREDIT: VARINDER CHAWLA)

 

Neha