मालदीव पहुंचते ही अनुष्का शर्मा ने दिखाया बोल्ड लुक, समंदर किनारे मोनोकनी में ''मिसेज कोहली'' ने फ्लाॅन्ट किया टोन्ड फिगर

6/12/2022 1:27:10 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इन दिनों पति विराट कोहली और बेटी वामिका के साथ मालदीव में चिल कर रही हैं। इस ट्रिप की तस्वीरें एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं जो इंटरनेट पर छाई हुईं हैं। वहीं अब हाल ही में अनुष्का ने इंस्टा अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर ही हैं जिनमें उनका बोल्ड लुक देखने को मिल रहा है। लुक की बात करें तो अनुष्का ओरेंज कलर की मोनोकनी में अपना किलर फिगर फ्लाॅन्ट कर रही हैं।

मोनोकिनी के साथ मैचिंग श्रग कैरी किया है। A लेटर वाले नेक पीस साथ पेयर किया है। अपने इस लुक को अनुष्का मिनिमल मेकअप, ओपन हेयर्स हैट और A लेटर वाले नेक पीस साथ कंप्लीट किया है। समंदर किनारे अनुष्का कातिलाना अंदाज में पोज दे रही है।

पहली तस्वीर में वो कैमरे के पास आकर झुकते हुए पोज देती नजर आ रही हैं। दूसरी तस्वीर में वो दूर खड़ी हो मुस्कुराती नजर आ रही हैं।

तस्वीरों के साथ अनुष्का ने लिखा-अपनी खुद की फोटो लेने का नतीजा' इसके साथ अनुष्का ने  पाम ट्री और सन इमोजी एड किया है।

इससे पहले अनुष्का ने पति विराट के साथ तस्वीर शेयर की थी। तस्वीर में अनुष्का डीप नेक प्रिंटेड ड्रेस में नजर आ रही है। इसके साथ गले में एक्ट्रेस ने पेंडेड पहना हुआ है। अनुष्का नो मेकअप लुक में दिखाई दे रही है। वहीं विराट ब्लैक टी-शर्ट में नजर आ रहे हैं। दोनों समंदर किनारे दिखाई दे रहे हैं।

काम की बात करें तो अनुष्का बहुत जल्द फिल्म 'चकदा एक्सप्रेस' में नजर आने वाली है। इस फिल्म के जरिए एक्ट्रेस 3 साल बाद पर्दे पर वापसी कर रही है। फिल्म में एक्ट्रेस क्रिकेटर झूलन गोस्वामी का किरदार निभा रही है। इस फिल्म के लिए अनुष्का ने काफी मेहनत की है।

Content Writer

Smita Sharma