Hot Mommy! मोनोकनी पहन पूल में उतरी अनुष्का ने पानी में लगाई आग, बेटी के जन्म के बाद एक्ट्रेस की टोन्ड बाॅडी देख फैंस के उड़े होश

11/16/2021 4:52:43 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इन दिनों फिल्मों से दूर टी वामिका की परवरिश में बिजी हैं। हालांकि वह सोशल मीडिया पर फैंस संग अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर करती हैं। वहीं अब वामिका के 10 महीने को होने के बाद वो फिर से खुद को ग्लैमर इंडस्ट्री में उतरने के लिए तैयार कर ली हैं। हाल ही में उन्होंने डिलीवरी के बाद अपना पहला फोटोशूट कराया था जिसने इंटरनेट पर धूम मचा दी थी। अभी फैंस के दिमाल से उनके उस फोटोशूट की तस्वीरें निकली ही थी कि एक बार फिर से उन्होंने अपने फिट फिगर की तस्वीरें शेयर कर इंटरनेट पर तहलका मचा दिया।

लेटेस्ट तस्वीरों में अनुष्का ग्रीन कलर की मोनोकनी में दिख रही हैं। पूल में उतरी अनुष्का कातिलाना अंदाज में कैमरे के सामने पोज दे रही हैं।   दोनों तस्वीर में वो मुस्कुराती हुई नजर आ रही हैं। बिकिनी में उनका क्लीवेज नजर आ रहा है।

अनुष्का की टोन्ड बाॅडी देख कोई नहीं कहेगा कि वह 10 महीने की बेटी की मां हैं। उनका फिगर अब पहले की तरह हो गया है। पोस्ट प्रेग्नेंसी बॉडी को लेकर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं। 

अनुष्का के इस अवतार को देखकर उनके पति विराट कोहली के भी पसीने छूट गए। उन्होंने तस्वीर पर हार्ट और लव का इमोजी शेयर किया। तस्वीरों पर तमाम फैंस से लेकर सेलेब्स हर कोई कमेंट में अनुष्का के इस दिलकश अंदाज की तारीफें कर रहा है। 

हाल  ही में अनुष्का शर्मा ने इंटरव्यू में कहा था कि प्रेंग्नसी के बात क्या मैं पहले जैसी हो पाउंगी। क्या में अपने बॉडी से नफरत ना करने लगूं। लेकिन अब मैं उसपर काम कर रही हूं। क्योंकि मुझे फिट रहना पसंद है। पहले से ज्यादा मैं अब अपनी स्किन के साथ कंफर्टेबल हूं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma)

काम की बात करें तो अनुष्का को आखिरी बार शाहरुख खान के साथ, आनंद एल राय की 'ज़ीरो' में बड़े पर्दे पर देखा गया था। अनुष्का के प्रोडक्शन हाउस क्लीन स्लेट के तहत फिल्म 'Qala' का निर्माण किया जा रहा है। इस फिल्म के जर‍िए इरफान खान के बेटे बाब‍िल खान बॉलीवुड में कदम रखने जा रह हैं।

 

 

 

 

 

 

 

Content Writer

Smita Sharma